नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- भारतीय टीम के कप्तान और स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल को 'किंग' विराट कोहली का उत्तराधिकारी माना जाता है। 'प्रिंस' गिल का बैटिंग स्टाइल और खेल के प्रति नजरिया कोहली से मेल खाता है। कुछ हद तक उनका आक्रामक रवैया भी कोहली जैसा है। गिल इन दिनों भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में कप्तानी कर रहे हैं। उन्होंने और कोहली ने तिरुवनंतपुरम में आयोजित पहले वनडे में शतक लगाकर वेस्टइंडीज को करारी हार थमाई। कोहली ने 88 गेंदों में 10 चौकों और 9 छक्कों की मदद से नाबाद 139 रन बनाए। बतौर ओपनर उतरे गिल ने 108 गेंदों में 13 चौकों और एक छक्के की बदौलत 110 रनों की पारी खेली। यह 27 वर्षीय गिल के वनडे करियर की 67वीं पारी थी। चलिए, आपको बताते हैं कि गिल और कोहली का 67 वनडे पारियों के बाद रिकॉर्ड कैसा रहा?'किंग' से छह चीजों में आगे 'प्रिंस' शुभम...