67 महिलाओं की जांच की गई
लखीसराय, जून 22 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान कार्यक्रम में 13 सदस्यीय चिकित्सकों तथा एएनएम दल के द्वारा गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। डॉ. सीमा भारती और डॉ. राहत जहां की अगुवाई में एएनएम ऋतु रानी , प्रियंका कुमारी , सरस्वती कुमारी, नूतन कुमारी आदि के द्वारा इन महिलाओं के ब्लड प्रेशर, शुगर तथा अन्य प्रकार की जांच की गई। डॉ. सीमा भारती के द्वारा अल्ट्रासाउंड मशीन से महिलाओं की जांच की गई तथा निर्देश दिया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव के अनुसार 67 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई तथा दवा दी गई। आशा कार्यकर्ता भी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.