रुद्रपुर, मई 10 -- रुद्रपुर, संवाददाता। भारत विकास परिषद की विवेकानन्द शाखा के तत्वावधान में विवेकानन्द सेवा केन्द्र द्वारा सिटी क्लब में आयोजित दिव्यांग सहायता शिविर में 67 दिव्यांगजनों को 83 कृत्रिम अंग वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बाबा विक्रम जीत सिंह लाल, विशिष्ट अतिथि डॉ. जीएस चीमा तथा परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष मनोज अरोरा ने किया। मुख्य अतिथि ने भाई कन्हैया जी की सेवा भावना का उल्लेख करते हुए परिषद द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। विवेकानन्द सेवा केन्द्र के विमल अरोरा ने अब तक आयोजित शिविरों की जानकारी दी। दिल्ली से आई विशेषज्ञ टीम ने लाभार्थियों को कृत्रिम अंग फिट किए। यहां शाखा सचिव अक्षय माहेश्वरी, हरीश ग्रोवर, शाखा सदस्य विरेन्द्र सुखीजा, संजय खेड़ा, संजय राधू, शीशपाल सिंह, अभि अग्रवाल, हेमेन्द्र...