नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- Neena Gupta Fitness Tips: एक्ट्रेस नीना गुप्ता 67 साल की हो चुकी हैं लेकिन आज भी वह एकदम फिट और हेल्दी नजर आती हैं। बुढ़ापे में जब शरीर सिर्फ आराम मांगता है, इस उम्र में भी वह लगातार फिल्मों में काम कर रही हैं और उनकी फिटनेस को देखकर लोग वैसा ही बुढ़ापा पाने की कल्पना करते हैं। नीना गुप्ता की यह फिटनेस एक दिन में नहीं मिली है बल्कि इसके लिए उन्होंने सालों से एक जैसा रूटीन फॉलो किया है और आज भी वह कुछ आदतों को नहीं बदलती। एक्ट्रेस ने खुद कई बार अपने फिटनेस सीक्रेट्स शेयर किए हैं, अगर आप भी बुढ़ापे में जवां रहना चाहते हैं, तो अभी से ही डेली रूटीन में कुछ चीजों को फॉलो करना शुरू कर दीजिए।1. रोजाना टहलना है फिक्स नीना गुप्ता सुबह टहलने जाती हैं और इस आदत को वह कभी नहीं बदलती। उनका मानना है कि टहलने से ना सिर्फ आपका शर...