कानपुर, सितम्बर 29 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता आईआईटी कानपुर के 67वें स्थापना दिवस पर हर साल की भांति पूर्व छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। दो नवंबर को होने वाले समारोह में संस्थान के प्रो. एचसी वर्मा समेत 15 पूर्व छात्र-छात्राओं को प्रतिष्ठित डिस्टिंग्विश्ड एल्युमनी अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही ईमानदारी, नैतिकता और मानवीय मूल्यों के साथ अपना दायित्व निभाने वाले दो पूर्व छात्रों को सत्येंद्र के दुबे मेमोरियल अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।आईआईटी के पूर्व छात्र शिक्षा, उद्योग, शोध, उद्यमिता और सार्वजनिक सेवा समेत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान दे रहे हैं। संस्थान की ओर से डिस्टिंग्विश्ड एल्युमनी अवॉर्ड-2026 की सूची में 15 पूर्व छात्रों का चयन किया गया है। जिसमें प्रो. प्रकाश (एमएससी-फिजिक्स, 1975), प्रो. उपमानु लाल (ब...