667 करोड़ से 29 किमी लंबे नार्थ साउथ कॉरिडोर का होगा निर्माण
अंबेडकर नगर, अगस्त 23 -- अम्बेडकरनगर। प्रदेश सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल नार्थ साउथ कॉरिडोर निर्माण योजना के तहत जिले में टांडा से सुरहुरपुर तक नार्थ साउथ कॉरिडोर का निर्माण होगा। लगभग साढ़े 29 किमी लंबे इस कॉरिडोर का निर्माण 667 करोड़ रुपये की लागत से होगा। 14 मीटर चौड़ाई वाले इस मार्ग के निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को सौंपी गई है। इसके निर्माण से न सिर्फ ईदगिर्द के जनपदों तक आसानी से पहुंचा जा सकेगा, बल्कि पड़ोसी देश नेपाल तक जाना भी अत्यंत सुगम होगा। समूचे प्रदेश के प्रमुख शहरों को आपस में जोड़ने के लिए नॉर्थ साउथ कॉरिडोर का निर्माण कराया जा रहा है। प्रदेश भर में बनने वाले छह नॉर्थ साउथ कॉरिडोर के निर्माण में अम्बेडकरनगर में भी एक कॉरिडोर के कुछ भाग का निर्माण होगा। बीते दिनों गोविंद साहब में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.