प्रयागराज, मार्च 19 -- प्रयागराज। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत अब सुनवाई पूरी हो चुकी है। नो मैपिंग और तार्किक विसंगति वाले 1062360 वोटरों में 1061696 की सुनवाई पूरी हो चुकी है। यानी 99.94 फीसदी वोटरों का नाम वापस आना तय हो गया है। अभी 27 मार्च तक सुनवाई होनी है। इन दिनों में महज 664 वोटरों के दस्तावेज जमा होने हैं। छह जनवरी को आलेख्य प्रकाशित होने के दिन जिले में कुल मतदाता 35 लाख 36 हजार 555 थे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी पूजा मिश्रा ने बताया कि इन दिनों में जिले में दो लाख 96 हजार 45 लोगों ने नए मतदाता बनने के लिए फॉर्म छह भरकर दिया है। जिनके आवेदनों की जांच चल रही है। ऐसे में 10 अप्रैल को प्रकाशित होने वाली अंतिम मतदाता सूची में 38 लाख 32 हजार 600 वोटरों का नाम आना लगभग तय है। विदेश में रहने वाले 88 लोगों ने यहां...