गोरखपुर, फरवरी 17 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। उम्र भले 66 वर्ष हो, लेकिन पर्यावरण संरक्षण और हरियाली के प्रति जज्बा आज भी युवा जैसा है। गोरखपुर के सूरजकुंड कॉलोनी निवासी धर्मेन्द्र कुमार सिंह पिछले साढ़े पांच वर्षों से किचन वेस्ट से जैविक खाद तैयार कर न सिर्फ अपनी घरेलू बगिया को संवार रहे हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की मिसाल भी पेश कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक से चीफ बैंक मैनेजर के पद से सेवानिवृत धर्मेन्द्र प्रतिदिन घर से निकलने वाले सब्जियों के छिलके, बचा हुआ भोजन और अन्य जैविक कचरे को अलग एकत्र करते हैं। इन्हें विशेष प्रक्रिया से सड़ाकर ठोस और तरल (लिक्विड) कम्पोस्ट में बदलते हैं। इसी जैविक खाद से वे अपने घर में लगे करीब 600 पौधों को पोषण दे रहे हैं। उनकी बगिया में फूलों, फलदार पौधों और औषधीय पौधों की भरमार है, जो पूरी तरह जै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.