भदोही, फरवरी 8 -- भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने 14 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। सभी पर मारपीट एवं शांति में खलल का आरोप था। उधर, यातायात पुलिस ने नियमों के उल्लंघन के आरोपों में 60 दो पहिया वाहनों तथा छह चार पहिया समेत कुल 66 वाहनों का चालान किया। कोइरौना थाने की पुलिस ने छेछुआ से दो, भदोही कोतवाली पुलिसने नईबाजार से एक, पिपरिस से दो, औराई ने उपरौठ से दो, सुरियावां ने कौड़र से एक, बदलीपुर से दो, ख्योखर से दो लोगों के साथ ही कुल 14 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। उधर, यातायात पुलिस के अभियान से बाजारों में हड़कंप की स्थित है। बाइक सवार मेन रोड की बजाय गलियों से निकलने का काम करते हैं। बिना हेलमेट के नजर आए बाइक सवारों का पुलिस तुरंत चालान काट रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...