शामली, मई 27 -- चौसाना। क्षेत्र में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे "ऑपरेशन सवेरा" अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पठानपुरा के खड़ंजे पर चेकिंग अभियान के दौरान दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लाखों रुपये कीमत की अवैध स्मैक बरामद की है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 66 लाख 80 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक पुलिस को देखकर अचानक रास्ता बदलकर भागने लगे। संदिग्ध गतिविधि देख पुलिस ने पीछा कर घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। यह भी पढ़ें- कटिहार: आबादपुर में स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार तलाशी लेने पर उनके पास से 334 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त प्लेटिना बाइक भी कब्जे म...