66 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने छोड़ दी व्याख्याता भर्ती परीक्षा
प्रयागराज, सितम्बर 6 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन) सेवा-2025 के तहत राजकीय पॉलीटेक्निक में व्याख्याता भर्ती की लिखित परीक्षा 66 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने छोड़ दी। प्रदेश के छह जिलों प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी और मेरठ के कुल 235 परीक्षा केन्द्रों पर रविवार को दो पालियों नौ से 11:30 और 2:30 से पांच बजे तक परीक्षा कराई गई। आयोग के परीक्षा नियंत्रक हर्षदेव पांडेय के अनुसार परीक्षा में पंजीकृत 102035 अभ्यर्थियों में से कुल उपस्थिति लगभग 34 प्रतिशत रही। पहली पाली में सामान्य हिंदी के साथ मुख्य विषय का पहला प्रश्नपत्र और दूसरी पाली में सामान्य अध्ययन के साथ मुख्य विषय के दूसरे प्रश्नपत्र की परीक्षा कराई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.