नई दिल्ली, अक्टूबर 11 -- साउथ एक्टर मोहनलाल 66 की उम्र में भी फिट और हेल्दी हैं। उनके फिटनेस के बारे में कई इंटरव्यू में सवाल किया जा चुका है और फैंस भी उनकी फिट बॉडी का राज जानने को बेताब रहते हैं। इस उम्र में जब लोग आराम करना पसंद करते हैं, तब मोहनलाल हैवी वर्कआउट कर अपना शरीर बना रहे हैं। एक्टर का मानना है कि खुद को फिट रखने के लिए हर दिन कुछ ना कुछ करना चाहिए। 65 की उम्र तक एक्टर 100 किलो वजन वाले वेटलिफ्ट उठा रहे थे। आइये एक्टर के फिटनेस रूटीन के बारे में जानते हैं।हैवी वर्कआउट करते हैं मोहनलाल एक्टर मोहनलाल के वर्कआउट रूटीन में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, बेंच प्रेस, ओवरहेड प्रेस और बैटलिंग रोप्स जैसी हैवी एक्सरसाइज शामिल हैं। वह हर दिन करीब डेढ़ घंटे जिम में पसीना बहाते हैं। वह शूटिंग खत्म करने के बाद ही जिम जाते हैं और आराम से एक्सरसाइज कर...