अलीगढ़, मार्च 11 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। औद्योगिक निवेश और भूमि विवाद से संबंधित शिकायत के संबंध में मंगलवार को एसडीएम कोल महिमा राजपूत ने मौके पर जाकर जांच की। जांच में पाया गया कि क्षेत्र में संचालित अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी पिछले लगभग 16 वर्षों से स्थापित इकाई के रूप में कार्य कर रही है और वर्तमान में किसी प्रकार का अनधिकृत कब्जा नहीं किया जा रहा है। वही कंपनी द्वारा किए गए 657 करोड़ के निवेश से कासिमपुर क्षेत्र में विकास को नई गति मिलेगी। एसडीएम कोल ने बताया कि ग्राम कासिमपुर, परगना मोरथल, तहसील कोल में विभिन्न गाटा संख्याओं में कंपनी की इकाई संचालित है। कंपनी परिसर में कुछ स्थानों पर ग्राम समाज की भूमि जैसे गूल एवं चकमार्ग के आंशिक भाग आते हैं। इन भूखंडों के संबंध में कंपनी द्वारा पूर्व वर्ष में भूमि एक्सचेंज का प्रस्ताव दिया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.