नई दिल्ली, मार्च 2 -- इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में प्रीमियम तड़का लगाने के लिए महिंद्रा (Mahindra) ने अपनी इलेक्ट्रिक कूपे SUV महिंद्रा XEV 9e (Mahindra XEV 9e) का नया शाइनलक्स एडिशन (Cineluxe Edition) लॉन्च कर दिया है। इस खास एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत Rs.29.35 लाख रखी गई है और इसकी बुकिंग अब आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- मारुति की इस कार को जनवरी में करीब 17000 लोगों ने खरीदा, अब Rs.30000 का डिस्काउंटशाइनलक्स एडिशन में क्या खास? यह नया एडिशन स्टैंडर्ड मॉडल के पैक 3 (Pack Three) वैरिएंट पर आधारित है, लेकिन इसमें कुछ प्रीमियम कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं, जो इसे और खास बनाते हैं। 2 एक्सक्लूसिव मैट कलर ऑप्शन इसमें दो एक्सक्लूसिव मैट कलर ऑप्शन मिलते हैं। इसमें सैटिन ब्लैक (Satin Black) और...