हापुड़, जून 21 -- जनपद हापुड़ में 655 स्वास्थ्य टीमें बच्चों को घर-घर जाकर पल्स पोलियो की खुराक पिलाएंगी। सीएमओ ने टीमें गठित कर दी हैं। पोलियो का अभियान 28 जून से शुरू होगा। इसमें शून्य से लेकर पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएंगी। कई महीने बाद जिले में पल्स पोलियो अभियान चलाया जायेगा। यह अभियान जिले में 28 जून से शुरू होगा। जिसकी तैयारियों में जिले के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जुटे हुए हैं। 28 जून को 692 बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएंगी। इसके बाद जिले में घर घर टीमें भ्रमण करेंगी। जिसके लिए 655 टीमें गठित की गई हैं। 499 मोबाइल टीमें, 518 ट्रांजिट टीमें बनाई गई हैं। 306082 घरों का भ्रमण होगा। एचआरजी साइट भ्रमण भट्टे, झुग्गी, निर्माणाधीन स्थल, फैक्ट्री इत्यादि की एक्टीविटी 26 और 27 जून को होगी。 यह भी प...