नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली में लगातार बढ़ रही गर्मी के साथ बिजली की मांग भी बढ़ने लगी है। शनिवार को दिल्ली में बिजली की अधिकत्तम मांग दोपहर 3.05 बजे 6517 मेगावाट रही। इस सीजन में यह सर्वाधिक है। बिजली कंपनियों का मानना है कि इस वर्ष गर्मी के दौरान बिजली की अधिकत्तम मांग 9 हजार मेगावाट तक जा सकती है। इसे ध्यान में रखते हुए उन्होंने पूरी तैयारी कर रखी है। जानकारी के अनुसार तेज गर्मी के साथ ही प्रत्येक वर्ष बिजली की मांग बढ़ने लगती है। बीते वर्ष 12 जून को बिजली की मांग सबसे अधिक 8442 मेगावाट रही थी। यह भी पढ़ें- झुलसाती गर्मी में बिजली की मांग का रिकॉर्ड टूटा वहीं अभी तक सबसे अधिक 8656 मेगावाट बिजली की मांग 19 जून 2024 को दर्ज की गई है। दिल्ली में बिजली की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए बिजली कंपनियों ने पहले...