अररिया, जून 8 -- भरगामा, एक संवाददाता भरगामा पुलिस कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने कुशमौल गांव से 65.76 ग्राम स्मैक के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि भरगामा थानाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कुशमौल गांव में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान रंजीत भगत की पत्नी बेबी देवी को 65.76 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। छापेमारी दल में एसआई गुड्डु कुमार, एसआई नितेश सिंह तथा महिला पुलिस बल के जवान शामिल थे। बरामद स्मैक को जब्त कर पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में नशा कारोबारियों की गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर है। उन्होंने कहा कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस लगातार निगरानी कर रह...