भदोही, दिसम्बर 13 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के केडवरिया गांव में आभूषण कारोबारी को दो उचक्कों ने शनिवार को 65 हजार रुपये का चूना लगा दिया। गहने लेकर दुकान से भागते समय दुकानदार ने पीछा किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव निवासी दिनेश पाल पाल की केड़वरिया तिराहे के पास आभूषण की दुकान है। शनिवार को दोपहर में मोटरसाइकिल से दो युवक आए। कान की झाली, मंगलसूत्र तथा पायल खरीदने की बात कहते हुए दुकानदार से उसे देखने के लिए मांगा। उसके बाद दुकानदार दूसरे ग्राहकों से बात करने लगा। पैसा मांगने पर उचक्कों ने गूगल पे नंबर मांगा। दुकानदार ने किसी परिचित का नंबर दिया। आरोपितों ने पैसा देने की बात कहते हुए चेक करने को कहा। जब दुकानदार संबंधित से बात कर रहा था, तभी दोनों उचक्के बाइक समे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.