रांची, फरवरी 5 -- रांची। श्री श्याम मंडल, रांची का 65 सदस्यों का दल बुधवार को ट्रेन मार्ग द्वारा खाटू धाम निशान यात्रा के लिए रांची रेलवे स्टेशन से प्रस्थान किया। शुक्रवार को रींगस से 20 किलोमीटर की पदयात्रा कर दल बड़ी श्रद्धपूर्वक खाटू धाम में श्री श्याम प्रभु व श्री हनुमान जी महाराज को निशान अर्पित करेगा। आठ फरवरी को खाटू से प्रस्थान कर सालासर व झुंझुनूं धाम होते हुए। नौ फरवरी को दिल्ली से प्रातः हवाई मार्ग से चलकर रात्रि नौ बजे रांची आगमन होगा। खाटू धाम निशान पद यात्रा में चन्द्र प्रकाश बागला, धीरज बंका, जीतेश अग्रवाल, नितेश लाखोटिया, विवेक ढांढनीयां, अमित जालान, प्रियांश पोद्दार, कौशल अग्रवाल, नितेश केजरीवाल, रतन मोर, शशि बागला, मंजू परसरामपुरिया, नीलम गोयल, मीना देवी, कुसुम मोर, हेमलता गोयल, अर्चना केजरीवाल इत्यादि शामिल हैं ।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.