देवघर, फरवरी 28 -- प्रखंड के बामनगमा स्थित विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह के पैतृक आवास में 65 वर्षों बाद नेम निष्ठा का पर्व सूर्याहु पर्व आयोजित किया जा रहा है। शुक्रवार को नहाय खाय के साथ यह महापर्व शुरू हो गया। वहीं शनिवार को परवेता एवं उनके सहयोगी दिनभर निर्जला व्रत रखकर शाम में खरना करेंगे। वहीं खरना के उपरांत लोगों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। बताया गया कि शनिवार को महाप्रसाद ग्रहण करने के लिए करीब 15 से 20 हजार की भीड़ जुटेगी। इसको लेकर बड़े पैमाने पर तैयारी की गई है। बताया कि महाप्रसाद वितरण के लिए करीब 50 क्विंटल दूध का खीर बनाया जाएगा। कार्यक्रम में विधायक के परिजन गोतिया समेत गांव के आसपास के कुल 105 परिवारों का पर्व एक साथ एक ही जगह पर हो रहा है। इतने दिनों बाद पूजा होने से ग्रामीणों में काफी उत्साह देखने को मिल ...