पाकुड़, मई 20 -- महेशपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के देवपुर गांव में बुधवार को एक 65 वर्षीया वृद्ध महिला के द्वारा पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। महिला की पहचान पाकुड़िया थाना क्षेत्र के खजुरडंगाल गांव निवासी मायसुरी किस्कू के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रवि शर्मा दल -बल के साथ घटना स्थल पहुंचकर छानबीन करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल पाकुड भेज दिया। वहीं मृतक के स्वजनों से मिली जानकारी के अनुसार वह दो दिन पहले अपने मायके लख़ीपोखर गई थी। उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। इस संबंध में थाना प्रभारी रवि शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। मृतक के स्वजनों के द्...