प्रयागराज, मई 20 -- सूबेदारगंज डाकघर में करीब 65 लाख रुपये के कथित हेरफेर और पोस्टमास्टर जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव की आत्महत्या के मामले में डाक विभाग ने जांच तेज कर दी है। प्रयागराज परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल राजीव उमराव ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच के लिए प्रवर डाक अधीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है। यह टीम कैश जमा, विभागीय रिकॉर्ड और कर्मचारियों की भूमिका की गहन पड़ताल करेगी। सूबेदारगंज डाकघर के पोस्टमास्टर जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव ने मंगलवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड नोट में डाकघर के खजांची सुरेंद्र कुमार पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। यह भी पढ़ें- डाक कर्मियों के ट्रांसफर पर लगी रोक, होगी जांच सुसाइड नोट में उल्लेख है कि बड़ी रकम जमा होने के बावजूद खजांची द्वारा रुपये जमा होने से इनका...