बदायूं, मई 2 -- सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कल्लियां काज़िमपुर एवं नाई ग्राम में लगभग 65 लाख रुपये की लागत से निर्मित श्मशान भूमि एवं सड़कों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने बताया, नाई ग्राम में मुख्य मार्ग (मेन रोड) से श्मशान भूमि तक संपर्क मार्ग का भी निर्माण कराया गया है, जिसका लोकार्पण भी किया गया। इस सड़क के निर्माण से अब ग्रामीणों को श्मशान भूमि तक पहुंचने में बड़ी सुविधा मिलेगी और बरसात के मौसम में होने वाली समस्याओं से निजात मिलेगी। दोनों ग्रामों में श्मशान भूमि एवं सड़क की व्यवस्था न होने के कारण लोगों को अंत्येष्टि जैसे अत्यंत संवेदनशील कार्य में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।ग्राम पंचायत टिकुरी में सदर विधायक महेश च...