जौनपुर, अप्रैल 11 -- बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में 65 लाख की लागत से सीसी रोड, इंटर लॉकिंग सड़क, नाली का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सिंह ने बताया कि 29 लाख की लागत से कमला की गुमटी से निषाद बस्ती के गली में सीसी रोड का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। वहीं बलुआही वार्ड-पांच में 24 लाख की लागत से मुरली की पाही से शर्मा बस्ती तक और वार्ड-दो में घाटमपुर में पिच रोड से अनुपम अस्थाना के मकान तक 12 लाख की लागत से सीसी रोड का काम शुरू हो गया है। नगर पंचायत के निवासियों को जल निकासी और आवागमन में सहूलियत होगी। इस कार्य के लिए पूर्व में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि वैभव सिंह ने भूमि पूजन किया गया था। लोगों को राहत मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...