प्रयागराज, जून 10 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। कालिंदीपुरम के एक व्यक्ति से 65 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में फरार झारखंड के दो आरोपियों को पुलिस अब तक पकड़ नहीं सकी है। न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी होने और पुलिस के कई बार दबिश के बाद भी दोनों आरोपी हाथ नहीं लगे। साइबर पुलिस ने धूमनगंज थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ अदालत के आदेशों की अवहेलना के आरोप में एक और मुकदमा दर्ज कराया है।साइबर क्राइम थाने के निरीक्षक मोहम्मद आलमगीर ने बताया कि वर्ष 2023 में कालिंदीपुरम निवासी किशनलाल को साइबर अपराधियों ने एसबीआई क्रेडिट कार्ड अधिकारी बनकर कॉल किया और झांसे में लेकर उनके बैंक खातों से करीब 65 लाख रुपये निकाल लिए। इसके अलावा क्रेडिट कार्ड से दो लाख रुपये से अधिक की खरीदारी भी की गई। एफआईआर दर्ज कर विवेचना में झारखंड के देवघर निवासी ...