65 लाख का हेरफेर, पोस्टमास्टर ने फांसी लगाकर दी जान
प्रयागराज, मई 19 -- सूबेदारगंज डाकघर के पोस्टमास्टर 55 वर्षीय जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव ने मंगलवार सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। कमरे के अंदर लुंगी के सहारे लटकता शव मिलने पर खलबली मच गई। पुलिस ने कमरे के अंदर से सुसाइड नोट भी बरामद किया है। जिसमें मृतक ने डाकघर के एक कर्मचारी पर करीब 65 लाख रुपये जमा नहीं करने का आरोप लगाया है। जबकि, विभागीय अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमास्टर सोमवार को मोबाइल स्विच ऑफ कर ड्यूटी पर नहीं आए थे। विभाग की ओर से पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। एयरपोर्ट थानाक्षेत्र के देव प्रयाग कॉलोनी के जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव का मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे कमरे के अंदर फांसी पर लटकता शव मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजन शव नीचे उतार चुके थे। पुलिस के अनुसार, कमरे में स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.