वाराणसी, जनवरी 5 -- वाराणसी। रोटरी ब्लड डोनर्स तथा बाबा गणिनाथ भक्त मंडल की ओर से कोटवां स्थित लोहारपुरवा सोनकर बस्ती में नेत्र परीक्षण हुआ। उद्घाटन रोटरी राजेश कुमार गुप्ता एवं भक्त मंडल के अध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार गुप्ता ने किया। संयोजक विशाल गुप्ता ने बताया कि 65 मरीजों के आंखों की जांच की गई। 15 को आरजे शंकरा नेत्र अस्पताल में ऑपरेशन के लिए भर्ती कराया गया। इस दौरान अभिमन्यु वर्मा, विजय सिंह, आशुतोष गुप्ता, संगीता गुप्ता, अन्नपूर्णा गुप्ता, रंजीत गुप्ता, गुलाब मिश्रा, रघु मौर्या, लक्ष्मण राजभर, आशीष घोष मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.