पीलीभीत, जून 3 -- पीलीभीत। दवा के थोक प्रतिष्ठानों के सत्यापन कार्य के बाद टीम ने तीन ऐसे प्रतिष्ठान की रिपोर्ट बनाई है। जिन पर नियमों के प्रतिकूल गतिविधियां मिलीं। शहर परिधि क्षेत्र के अंतर्गत तीन थोक प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति कर दी गई है। पिछले दिनों पहले चरण में सात दवा प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निरस्त किए गए थे। अब दवा की दुकानों के करीब 50 प्रतिष्ठानों पर सत्यापन कार्य किया गया। सोलह दुकानों के और सत्यापन किए गए। अवैध दवा बिक्री रोकने को शिकंजा सकतने और पारदर्शिता के लिए औषधि विभाग ने सत्यापन शुरू किया हुआ है। दूसरे चरण में अब 50 और 15 अन्य कुल 65 दुकानों व प्रतिष्ठानों का सत्यापन किया जा चुका है। यह भी पढ़ें- बिना लाइसेंस के संचालित मेडिकल स्टोरों पर सवाल, ग्रामीणों के स्वास्थ्य से हो रहा खिलवाड़ इसमें मानकों को ...