65 की आयु में समाप्त होगी संविदा शिक्षकों की सेवा
रांची, अगस्त 26 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय (आरयू) ने व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में कार्यरत संविदा शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों की सेवा अवधि को लेकर नया आदेश जारी किया है। इसमें विश्वविद्यालय व इसके अंगीभूत कॉलेजों में कार्यरत संविदाकर्मी निर्धारित आयु सीमा पूरी करने के बाद सेवा में नहीं रह सकेंगे। विश्वविद्यालय की ओर से मंगलवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, संविदा शिक्षकों के लिए अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष, शिक्षकेतर कर्मियों के लिए 60 वर्ष तय की गई है। यह आदेश रांची विश्वविद्यालय के साथ उसके अंगीभूत कॉलेजों में संचालित व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के संविदा शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मियों पर लागू होगा।अधिसूचना में कहा गया है कि यह निर्णय 9 अप्रैल 2024 को हुई सीवीएस कोर कमेटी की बैठक में हुए निर्णय पर लिया गया है। यह भी पढ़ें- रिनपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.