साहिबगंज, जून 10 -- मंडरो। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद,रांची के राज्य परियोजना निदेशक के निर्देश पर 65वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2026-27 के आयोजन को लेकर मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) एवं विस्तृत समय-सारणी जारी कर दी गई है।

प्रतियोगिता का आयोजन प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय, प्रखंड, जिला, प्रमंडल, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर किया जाएगा। जारी निर्देश के अनुसार झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) से मान्यता प्राप्त सभी सरकारी विद्यालय,कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय,झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय,नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय विद्यालय,एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय,अल्पसंख्यक विद्यालय,सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय,मॉडल विद्यालय,उत्कृष्ट विद्यालय (एसओई),प्रखंड स्तरीय आदर्श विद्यालय एवं मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।...