साहिबगंज, जून 18 -- मंडरो। प्रखंड क्षेत्र में 65वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का विद्यालय स्तर पर शुभारंभ हो गया है।प्रतियोगिता के तहत विभिन्न विद्यालयों में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन किया जा रहा है। चयनित खिलाड़ियों के बीच प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 23 जून से 30 जून तक किया जाएगा।प्रखंड शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी जिला स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेंगे और अपने विद्यालय तथा प्रखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।इस संबंध में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी तरुण कुमार घांटी ने सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।प्रधानाध्यापकों को कहा गया है कि विद्यालय स्तर पर आयोजित चयन प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन क...