गढ़वा, जुलाई 9 -- रमना, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित जमा दो उच्च विद्यालय के मैदान में बुधवार को आयोजित 65वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रमुख करुणा सोनी, अंचलाधिकारी विकास पांडेय, विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा एवं बीपीएम सुधा गिरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन के बाद अंडर-17 बालक वर्ग का पहला मुकाबला उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय बुल्का और उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय टंडवा के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में बुल्का की टीम एक गोल से विजयी रही। वहीं अंडर-17 बालिका वर्ग में उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय टंडवा और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रमना के बीच मैच खेला गया। यह भी पढ़ें- Garhwa News: खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू उसमें टंडवा की ...