नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- Kalyan Jewellers Q2 Result: ज्वेलरी सेक्टर की दिग्गज कंपनी कल्याण ज्वेलर्स ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में शानदार परफॉर्म किया है। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 64% बढ़कर 427 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी ने 260.51 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। बता दें कि अब कल बुधवार को कंपनी के शेयर फोकस में रह सकते हैं। बीते सोमवार को यह शेयर 611 रुपये पर बंद हुए थे। इसमें 3.12% की तेजी देखी गई थी। आज मंगलवार को दीवाली-बलिप्रतिपदा के कारण शेयर बाजार बंद है।कंपनी की कमाई में भी जबरदस्त बढ़ोतरी कल्याण ज्वेलर्स ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू 32% बढ़कर 10,323 करोड़ रुपये पहुंच गया। पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 7,85...