बागपत, जुलाई 9 -- बागपत। मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वाराणसी से शुभारंभ कर दिया है। कार्यक्रम का कलक्ट्रेट सभागार में सीधा प्रसारण देखा गया। योजना के शुभारंभ के साथ ही विद्यार्थियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से धनराशि भी विद्यार्थियों के अभिभावकों के खाते में भेजी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री केपी मलिक और विधायक योगेश धामा रहे। राज्यमंत्री ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत नींव है। शिक्षक केवल विद्यार्थियों का भविष्य ही नहीं, बल्कि राष्ट्र का भविष्य भी गढ़ते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में शानदार कार्य किए जा रहे है। जनपद बागपत में...