6466 अभ्यर्थियों ने नहीं दी अवर निरीक्षक परीक्षा
बिहारशरीफ, जुलाई 12 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। शहर के 19 केंद्रों पर रविवार को एक पाली में अवर निरीक्षक मद्य निषेध की शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा हुई। इसमें 49 फीसदी यानि छह हजार 466 अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी। इन केंद्रों पर 13 हजार 176 अभ्यर्थियों को शामिल होना था। इनमें से मात्र छह हजार 710 परीक्षार्थी ही शामिल हुए। जिला शिक्षा पदाधिकारी हेमचंद्र ने बताया कि त्रिस्तरीय जांच के बाद अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया। इसके लिए सभी केंद्रों पर 38 स्टैटिक दंडाधिकारी लगाए गए थे। इसके अलावा उड़नदस्ता टीम परीक्षा की सारी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी। (बिहारशरीफ से कुमार कौशलेंद्र) यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज: अवर निरीक्षक मद्य निषेध परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न यह भी पढ़ें- मद्य निषेध अवर निरीक्षक प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.