मोतिहारी, अप्रैल 3 -- बनकटवा। अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहद जितना थाना क्षेत्र के दो सीमावर्ती गांवों से अवैध रूप से भंडारण कर रखे गए 193.5 लीटर नेपाली शराब बरामद किया गया। मौके से दो कारोबारी सहित दो बाइक पकड़ाया। सूचना मिली थी कि सीमावर्ती गांव रेंगनिया और अगरवा में अधिक मात्रा में शराब का भंडारण किया गया है। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष सुधीर कुमार के नेतृत्व में एसएसबी जवानों के साथ संयुक्त छापेमारी की गई। जहां अगरवा गांव तथा रेंगनिया से 645 बोतल कस्तूरी शराब बरामद किया गया। मौके से दो बाइक सहित दो कारोबारी को भी हिरासत में लिया गया। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि पकड़ा गया कारोबारी थाना क्षेत्र के अगरवा निवासी दिनेश साह का पुत्र दीपक साह है तथा दूसरा रेंगनिया निवासी शंकर गिरी का पुत्र मुकेश गि...