बोकारो, जून 17 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो जिले के सरकारी स्कूलों में छात्रों की सुरक्षा को लेकर गंभीर स्थिति सामने आई है। जिले के 1560 सरकारी विद्यालयों में से करीब 640 स्कूल ऐसे हैं, जहां तड़ित चालक (लाइटनिंग अरेस्टर) नहीं होने के कारण हजारों छात्र-छात्राएं वज्रपात जैसी प्राकृतिक आपदाओं के प्रति असुरक्षित हैं। बारिश का मौसम शुरू होने और बोकारो के वज्रपात प्रभावित क्षेत्र होने के कारण यह चिंता और बढ़ गई है।

सरकार की पहल जानकारी के अनुसार वर्ष 2010-11 में झारखंड सरकार ने करीब 600 नए स्कूल भवनों में तड़ित चालक लगाने के लिए प्रति विद्यालय 36 हजार रुपये आवंटित किए थे। इस मद में लगभग 2.30 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, लेकिन समय के साथ अधिकांश विद्यालयों से तड़ित चालक चोरी हो गए। इसके बाद जिला प्रशासन ने डीएमएफटी फंड से वर्ष 2024-25 में 967 वि...