हरदोई, फरवरी 21 -- कल्याणमल। कोथावां ग्रामीण क्षेत्र को राजधानी लखनऊ को जोड़ने वाला कोथावां-माल मार्ग का चौड़ीकरण कार्य शनिवार को भूमि पूजन कर किया गया। बालामऊ विधायक रामपाल वर्मा व मिश्रिख सांसद अशोक रावत ने पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। सांसद अशोक रावत ने कहा यह मार्ग लंबे समय से संकरा व जर्जर स्थिति में था। इस सड़क पर करीब 400 गांवों के लोगों का लखनऊ व जनपद मुख्यालय आवागमन का मुख्य मार्ग था। कोथावां से नरिया खेड़ा तक 32.400 लंबे इस मार्ग के चौड़ीकरण के लिए शासन ने 64.87 करोड रुपए स्वीकृत किए हैं। विधायक रामपाल वर्मा ने कहा माल रोड़ बहुत संकरा था। इससे रोजाना दुर्घटनायें होती रहती थी। इसके चौड़ीकरण होने से क्षेत्र के लोगों को लखनऊ आने-जाने में समय की बचत होगी और व्यापार बढ़ेगा। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.