64 वरिष्ठ नागरिक गंगोत्री धाम की तीर्थयात्रा पर रवाना
रुद्रपुर, अक्टूबर 2 -- रुद्रपुर, संवाददाता। पंडित दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत ऊधम सिंह नगर जिले के 64 वरिष्ठ नागरिकों को गंगोत्री धाम की तीर्थयात्रा पर भेजा गया। शुक्रवार सुबह नानकमत्ता स्थित पर्यटक आवास गृह से 37 महिलाओं और 27 पुरुषों के दो दल रवाना हुए। सितारगंज विधानसभा क्षेत्र के अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष प्रेम सिंह राणा ने हरी झंडी दिखाकर तीर्थयात्रियों को रवाना किया। यात्रा के दौरान वरिष्ठ नागरिकों के भोजन, आवास, परिवहन और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था की गई है। जिला पर्यटन विकास अधिकारी कार्यालय के अनुसार, पर्यटन मुख्यालय देहरादून के निर्देश पर संचालित योजना के तहत यात्रा कार्यक्रम पांच दिन का है। शुक्रवार को नानकमत्ता से रवाना होने के बाद हरिद्वार में रात्रि विश्राम होगा। तीन अक्टूबर को दल हरिद्वार से उत्तरकाशी और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.