64 लोगों ने रक्तदान किया, युवा साथी झारखंड ने सभी को सम्मानित किया
हजारीबाग, अगस्त 18 -- बरही प्रतिनिधि। युवा साथी झारखंड के रक्तदान शिविर में 64 लोगों ने रक्तदान किया। बरही पूर्वी पंचायत भवन में आयोजित रक्तदान शिविर में सभी रक्तदाताओं को टी-शर्ट, टोपी, की-रिंग, बैज, प्रमाण-पत्र और एक-एक पौधा देकर सम्मानित किया गया। युवा साथी झारखंड के सदस्यों ने कहा कि देश के प्रति कर्तव्य निर्वहन के साथ साथ समाज और मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना भी युवाओं का दायित्व है। रक्तदान जीवन बचाने की उम्मीद है। आकस्मिक दुर्घटना, प्रसव, गंभीर बीमारी एवं चिकित्सकीय परिस्थितियों में मरीजों को तत्काल रक्त की आवश्यकता होती है। ऐसे समय में जरूरतमंद और उसके परिवार के लिए रक्त की एक यूनिट उनके जीवन की उम्मीद बन सकती है। युवा साथी झारखंड के अध्यक्ष विकास सिंह ने संस्था के सदस्यों, सभी रक्तदाताओं, स्वास्थ्यकर्मियों, सामाजिक कार्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.