मुजफ्फरपुर, जनवरी 29 -- मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाना क्षेत्र के पकड़ी पकोही गांव में बुधवार की शाम पुलिस ने छापेमारी कर शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने करीब 64 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। मामले में पुलिस अवर निरीक्षक कृष्णकांत मिश्रा के बयान पर गुरुवार को करजा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें पकड़ी पकोही निवासी धर्मेंद्र कुमार को आरोपित किया है। करजा थानेदार रामकृष्ण परमहंस ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.