हापुड़, फरवरी 2 -- पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एनएच 9 पर बाइक सवार चावल व्यापारी के साथ हुई 64 लाख की लूट को तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस बदमाशों को नहीं पकड़ सकी है। सोमवार को अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर पिलखुवा पहुंचे। जहां जनपद के पुलिस अधिकारियों और एसटीएफ मेरठ के अपर पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक कर बदमाशों को पकड़ने के लिए अब तक की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही दोबारा घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण किया। अपर पुलिस महानिदेशक ने बताया कि लूट के मामले में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और पुलिस जल्द ही वारदात का पर्दाफाश कर बदमाशों को गिरफ्तार कर लेगी। वहीं एसटीएफ की टीम भी बदमाशों की तलाश में लग गई है। राजस्थान के जनपद सीकर के डाणी पाटन निवासी, हाल निवासी केशवपुरम दिल्ली निवासी राकेश यहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.