मिर्जापुर, जून 29 -- मिर्जापुर, संवाददाता। विजिलेंस की चार सदस्यीय टीम के सोमवार सीएमओ कार्यालय में पूर्व में हुए नियुक्ति घोटाले की जांच की। घोटाले से जुड़े दस्तावेजों को खंगाला। घंटों तक अधिकारियों और लिपिक से पूछताछ करने के बाद कुछ जरुरी दस्तावेज लेकर टीम वापस लौट गई।वर्ष 1996 मे सीएमओ कार्यालय के अधीन 64 पदों पर नियुक्ति हुई थी। नियुक्ति में घोटाले का मामला उजागर हुआ। जिसकी स्थानीय स्तर पर जांच हुई। इसके बाद जांच विजिलेंस को सौंप दी गई। उसी मामले की जांच करने सोमवार की दोपहर विजिलेंस की चार सदस्यीय टीम सीएमओ कार्यालय पहुंची। टीम के पहुंचते ही सीएमओ कार्यालय में तैनात अधिकारियों और लिपिकों में हड़कंप मच गया। टीम ने अधिकारियों और लिपिकों से नियुक्ति घोटाले से संबंधित पूछताछ की। साथ ही अभिलेखों की जांच की। जांच और पूछताछ के बाद टीम कुछ दस्...