मुजफ्फरपुर, मार्च 17 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बिहार होमगार्ड में अधिनायक लिपिक के 64 पदों पर नियुक्ति के लिए दो लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। ऐसे में एक पद पर बहाली के लिए तीन हजार से अधिक अभ्यर्थियों के बीच प्रतियोगिता होगी। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने 26 अप्रैल को होने वाली लिखित परीक्षा को लेकर 23 जिलों से केंद्रों की सूची मांगी है। सबसे अधिक अभ्यर्थी पटना और मुजफ्फरपुर में परीक्षा देंगे। इसमें 12वीं पास अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। आयोग ने 23 जिलों के डीएम को अभ्यर्थियों की संख्या जारी करते हुए 24 मार्च तक केन्द्रों की सूची देने को कहा है। परीक्षा एक पाली में ही होनी है। पूर्व में विवादास्पद रहे स्कूल-कॉलेज का केंद्र के लिए चयन नहीं करना है। आयोग के पत्र के आलोक में डीएम ने डीईओ को केन्द्रों के चयन का निर्देश दिया ह...