सहारनपुर, जनवरी 11 -- सहारनपुर। सक्षम (समदृष्टि, क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल) की जिला इकाई द्वारा दिव्यांगजनों के लिए जिला अधिवेशन एवं निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 64 दिव्यांग लाभार्थियों को कृत्रिम अंग व अन्य सहायक उपकरण प्रदान किए गए, जिससे उन्हें दैनिक जीवन में आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। महापौर डॉ. अजय सिंह ने कहा कि दिव्यांगजनों में अपार क्षमताएं होती हैं। उन्हें केवल सही अवसर और सहयोग की आवश्यकता है, ताकि वे समाज की मुख्यधारा में सम्मान के साथ आगे बढ़ सकें। उन्होंने इस सेवा कार्य के लिए सक्षम और भारत विकास परिषद की सराहना की। कार्यक्रम में अंध विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत गीतों ने सभी को भावविभोर कर दि...