64 दिन निक्कू में इलाज पर तीन मासूमों ने जीती जिंदगी की जंग
देहरादून, जुलाई 15 -- देहरादून। कैलाश अस्पताल दून ने अत्याधुनिक नवजात चिकित्सा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। गर्भावस्था के मात्र 27 सप्ताह चार दिन में जन्मे तीन समयपूर्व (ट्रिपलेट) शिशुओं का सफल उपचार किया है। अस्पताल प्रबंधन ने दावा किया कि ऐसा पहली बार है जब यहां 27 सप्ताह में जन्मे ट्रिपलेट शिशुओं का सफल इलाज और डिस्चार्ज हुआ है। बुधवार को अस्पताल के कंसल्टेंट नियोनेटोलॉजिस्ट डॉ. रोहन यादव ने बताया कि तीनों शिशुओं का जन्म क्रमशः 1.10 किलोग्राम, 1.03 किलोग्राम और 750 ग्राम वजन के साथ हुआ था। जन्म के तुरंत बाद उन्हें एनआईसीयू में भर्ती कर आधुनिक तकनीकों एनसीपीएपी और लीसा के जरिए सर्फैक्टेंट थेरेपी दी गई। एक शिशु को गंभीर रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम होने पर वेंटिलेटर और तीन डोज सर्फैक्टेंट देना पड़ा। उपचार के दौरान हृदय संबं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.