हल्द्वानी, अप्रैल 16 -- हल्द्वानी। मुखानी पुलिस ने एक युवक को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने सैफी फार्म गेट के पास संदिग्ध अवस्था में खड़े राजा राजपूत निवासी अमलापुर कालाढूंगी को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद प्लास्टिक के कट्टे से 64 थैलियां कच्ची शराब की बरामद हुईं। आरोपी ने कहा कि वह आर्थिक तंगी के कारण फतेहपुर क्षेत्र में शराब बेचने की फिराक में था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...