भागलपुर, मई 27 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। राजस्व संग्रह के लिए मालदा-भागलपुर रूट पर मंगलवार को सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान भागलपुर-सूरत सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 13241 राजेंद्र नगर टर्मिनल इंटरसिटी एक्सप्रेस, 12367 विक्रमशिला एक्सप्रेस, 13409 मालदा-किऊल इंटरसिटी एक्सप्रेस, दानापुर-साहिबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस, 13334 पटना-दुमका एक्सप्रेस, 12254 अंग एक्सप्रेस सहित अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों में सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस मौके पर 638 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया। जिससे 4.55 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। यह भी पढ़ें- 638 बेटिकट यात्रियों से 4.55 लाख की वसूली यह भी पढ़ें- ट्रेनों में चलाया गया सघन टिकट जांच अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...