नई दिल्ली, मई 22 -- चीनी की कंपनी BYD ने न्यू जनरेशन अट्टो 3 (Atto 3) को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपडेटेड मॉडल में कुछ बदलाव किए हैं। नई अट्टो 3 के केबिन में एक ठंडा स्टोरेज कम्पार्टमेंट, पिछली सीटों के नीचे ड्रॉअर और यहां तक कि एक खास टिश्यू होल्डर भी शामिल है। नई अट्टो 3 अब आधिकारिक तौर पर चार वैरिएंट में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगी। कंपनी ने घरेलू बाजार में इनकी कीमत 119,900 युआन (लगभग 16.86 लाख रुपए) से लेकर 149,900 युआन (लगभग 21.08 लाख रुपए) के बीच रखी है। नए स्टाइल और ज्यादा फीचर्स वाले इंटीरियर के साथ-साथ, BYD ने इस क्रॉसओवर में पहली बार अपना नया ई-प्लेटफॉर्म 3.0 ईवो आर्किटेक्चर, अपग्रेड की गई ब्लेड बैटरी टेक्नोलॉजी और वैकल्पिक LiDAR-बेस्ड ड्राइवर असिस्ट सिस्टम पेश किए हैं। यह क्रॉसओवर भारत में भी उपलब्ध है। डायमेंशन की बात करें त...