बगहा, जून 9 -- मैनाटाड़। मैनाटाड़ पुलिस ने सीमावर्ती बसंतपुर गांव से पश्चिम से सोमवार की देर रात नेपाल से लायी जा रही भारी मात्रा में शराब जब्त की है। हालांकि तस्कर चकमा देकर भाग गये। थानाध्यक्ष बब्लू कुमार ने बताया कि सोमवार की देर रात शराब की खेप की सूचना पर दारोगा राजेश कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई के दौरान 21 कार्टन में नेपाल निर्मित कस्तूरी शराब की 630 बोतल बरामद की गयी। हालांकि तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में भागे शराब तस्करों को चिन्हित कर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...